प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में शुरू किया रेस्टोरेंट बिजनेस, ये हसिनाएं भी एक्ट्रेस होने के साथ हैं कामयाब बिजनेस वुमन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क सिटी में अपने रेस्टोरेंट बिजनेस की शुरूआत की है। एक्ट्रेस ने अपने इंडियन रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है जहां इंडियन डिश मिलेंगी। उनके इस नए बिजनेस इस महीने की आखिर तक होने वाली है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस बिजनेस में हाथ आजमा चुकी हैं। दीपिका पादुकोण कई सालों से क्लोदिंग बिजनेस में हैं। एक्ट्रेस ने 2015 में मिंत्रा के साथ कोलेबोरेशन कर अपनी क्लोदिंग ब्रांड आॅल अबाउट यू की शुरूआत की थी। इससे पहले भी एक्ट्रेस साल 2013 में वान हुसैन के साथ मिलकर विमन फैशन ब्रांड शुरू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को कई मौकों पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने क्लोदिंग ब्रांड आॅल अबाउट यू का प्रमोशन करते देखा गया है। कई सालों से फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी अपने रेस्टोरेंट बिजनेस से अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। इसके अलावा उनका स्पा और बार का बिजनेस भी है। कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस ने मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम के रेस्टोरेंट की शुरूआत की है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस बिजनेस से बेहतरीन इनकम करती हैं। इसके साथ ही शिल्पा आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की भी मालकिन हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा से ही स्टार्टअप में इंवेस्ट करती आई हैं। 2013 में एक्ट्रेस ने लोगों को स्टाइल करने के लिए स्टाइल क्रेकर नाम के स्टार्टअप की शुरूआत की थी। इसका अलावा 2020 में आलिया ने अपनी नई कंपनी शुरू की है जिसका नाम एड-ए- मम्मा है। ये एक किड्स फैशन ब्रांड है जिसमें 4-12 साल के बच्चों के सी जरूर सामान मिलते हैं। ‘टाइगर जिंदा है’ और भारत जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं कटरीना कैफ एक कामयाब बिजनेसवुमन हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में अपनी ब्यूटी ब्रांड लॉन्च की है जिसका नाम ‘के ब्यूटी’ है। इसके लिए एक्ट्रेस ने मेकअप ब्रांड नायका के साथ टाइअप किया है। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से इस बिजनेस की तैयारी कर रही थीं जिसे उन्होंने पिछले साल लॉन्च कर दिया है। कटरीना की मेकअप ब्रांड को काफी पसंद किया जाता है। वेब सीरीज आर्या से बेहतरीन कमबैक करने वाली सुष्मिता सेन एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस से भी तगड़ी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस का ज्वैलरी बिजनेस है जिसे फिलहाल उनकी मां संभाल रही हैं। इसके साथ ही सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम तंत्र एंटरटेनमेंट है। बंगाली ब्यूटी सुष्मिता मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी चलाती हैं जहां की बंगाली डिशेज काफी फेमस हैं।

पाठको की राय